सासनी। नवनिर्वाचित चेयरमेन लालता प्रसाद माहौर का बाजार के व्यापारियों ने जोशीला स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने मथुरा मार्केट में चेयरमेन को पुष्पहारों से लाद दिया। युवा चेयरमेने सभी व्यापारियों को आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह का शुभारम्भ अरविन्द गांधी ने मां सरस्वती के छविचित्र के सामने दीप जलाकर तथा माल्यार्पण कर कर किया। इस दौरान नवनिर्वाचित युवा चेयरमेन लालता प्रसाद माहौर ने कहा कि क्षेत्र में चंहुओर विकास की गंगा बहाई जायेगी। किसी भी प्रकार विकास कार्य जो अधूरे रह गये हैंउन्हें पूरा करने के लिए प्राथमिकता दी जायेगी। सरकार से मिलने वाली पूरी राशि को विकास कार्यो में ही खर्च किया जायेगा। जिससे किसी को कोई परेशानी न हो। बिजली, पानी और मार्ग व्यवस्थाओं को पहले प्राथमिकता दी जायेगी। जिससे रोजमर्रा की जिन्दगी में लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।इसके साथ ही विकास संबधित किसी भी समस्या के लिए कोई भी उनसे सीधे मिल सकता है। किसी भी दलाल के चक्कर में पडने की आवश्यकता नही है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम शहर को गन्दगी से निजात दिलाने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान व्यापारियों ने चेयरमेन को पुष्पहार और शाल पहनाकर उनका जोशीला स्वागत व मिष्ठान वितरित किया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से रिंकू शर्मा, गोपाल अग्रवाल, बबलू शर्मा, दिलीप सिंह, गुरूदयाल शर्मा, बबलू वर्मा, राजू दिवाकर, हरीशचन्द्र, राहुल, गुड्डूदिवाकर, केहरी सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश चन्द्र , आनन्द गोपाल, बंटी आदि लोग मौजूद थे।
नवनिर्वाचित चेयरमेन का व्यापारियों ने किया जोशीला स्वागत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।