हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली इलाके के लाला का नगला रोड पर घनी आबादी के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के गले में उसी की शाल का फंदा लगा हुआ था और देख कर प्रतीत हो रहा था की युवक को उसी के शॉल से गला घोंट कर मारा गया है। स्थानीय लोगों को जब शव के वारे में जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। और मौके पर सैकड़ो लोगो की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस के साथ एएसपी हाथरस मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया साथ ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया और उनकी मदद से शव की जांच पड़ताल में जुटे रहे।
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com
हाथरस की हर खबर सीधे आप तक- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।