Top News

भाजपाईयों ने अटल के जन्मदिन पर गरीबों को बांटे कम्बल

हसायन। क्षेत्र के गांव अंडौली में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव के भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन मनाया।भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर कथा का आयोजन कर प्रसाद बितरित किए जाने के बाद गांव के गरीबों को ठंड से बचाने के कम्बल बितरित किए।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हनुमान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का कार्यकाल में देश ने काफी उन्नति की थी।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनके ही पद चिन्हों पर चलते हुए देश को बिकास की तरफ ले जा रहे है।भाजपा नेता सत्यपाल सिंह दिवाकर व मुख्य अतिथि आर पी शर्मा ने संयुक्त रूप से गांव के सभी गरीब महिला पुरूषों को कम्बलों का बितरण किया।इस मौके पर सत्यपाल सिंह दिवाकर,रेशमपाल सिंह,आरपी शर्मा,लेखपाल मुकेंश सेंगर,प्रेमपाल सिंह,रोहित सिंह सहित तमाम भाजपाई कम्बल बितरण समारोह में शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने