हाथरस/हसायन।कस्बा के पुरदिलनगर मार्ग स्थित एक गल्ला आढतिया की दुकान की छत काटकर अज्ञात बदमाशों के द्वारा दुकान में रखी 25 हजार रूपए की नकदी चोरी कर ले गए।जानकारी के अनुसार नमन कुमार पुत्र बीरपाल सिंह निवासी मौहल्ला जाटवान कस्बा के पुरदिलनगर मार्ग पर गल्ला आढतिया की दुकान करता है।नमन कुमार की दुकान में दो दिन पूर्व शनिवार की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने दुकान की छत पर चढकर पटिया तोडने के बाद दुकान के अन्दर गल्ले में रखे 25 हजार रूपए की नकदी चोरी कर ले गए।जब नमन कुमार ने अपनी दुकान खोली तो दुकान की पटिया टूटी देखकर उसे चोरी का अहसास हो गया। इस मामलें में दुकानदार ने पुलिस को घटना की जानकारी देना उचित नही समझा ।
गल्ला आढतिया की दुकान की छत काटकर नकदी चोरी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।