Top News

5 वर्षीय बालिका को अज्ञात वाहन ने रौंदा

सिकन्दराराव। पुरदिलनगर मार्ग पर कोतवाली के पास सड़क पार कर रही 5 वर्षीय बालिका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बालिका का उपचार प्राइवेट अस्पताल में जारी है।
जानकारी के मुताबिक शकीना पुत्री मसलूम निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम (उम्र 5 वर्ष) पुरदिलनगर मार्ग पर कोतवाली के पास सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाकर बालिका को रौंद दिया जिससे बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजनो ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने