Top News

ग्राम विकास विभाग के आधीन सेवारत/सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए प्रत्तेक माह के चैथे बुधवार को लगेगा सेवा समस्या समाधान दिवस

हाथरस। परियोजना निदेशक डीअरडीए चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार ग्राम विकास विभाग के आधीन सेवारत/सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा संबंधी अथवा देयों संबंधी समस्याओं के संतोषजनक निवारण हेतु और अधिक सुव्यवस्थित प्रयास की अवाश्यकता को दृष्टिगत रखते हुये प्रत्तेक माह के चैथे बुधवार तथा बुधवार को अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस को पूर्वान्ह 11 से 01 बजे तक जनपद स्तर पर जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति में सेवा समस्या समाधान दिवस माह अक्टूबर 2017 से आयोजन करने के निर्देश दिये गये है।
   ग्राम विकास विभाग के आधीन सेवारत/सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा समस्या समाधान दिवस के संबंध में अवगत कराते हुये यदि किसी को सेवा संबंधी अथवा देयों संबंधी कोई समस्या है तो वे उपरोक्तानुसार माह के चैथे बुधवार को आयोजित किये जाने वाले सेवा समस्या समाधान दिवस में अपनी समस्या संबंधी आवेदन पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने