हाथरस/चन्दपा (नेत्रपाल पाठक)। कोतवाली चन्दपा पुलिस द्वारा आज सुबह वाहन चैकिंग के दौरान एक कैंटर मैटाडोर गाडी में पशुओं को बुरी तरह से भूसे की तरह ठूंसकर ले जाते समय पकडा है साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को भी दबोचा है। मैटाडोर में लदी 14 भैंसों में से 2 की दर्दनाक मौत हो गई।
कोतवाली चन्दपा प्रभारी रमाकांत पचैरी के अनुसार मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम वाहनों की आगरा रोड पर चैकिंग कर रही थी तभी एक आयशर कैंटर मैटाडोर संख्या यूपी 83 आर/9832 को पकडा जिसमें 14 भैंस को पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन कर मैटाडोर में ठूंसकर ले जाया जा रहा था जिसमें 2 भैंस की मौत हो गई जबकि 12 भैंस को मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया गया है तथा मृत भैंसों को दफनवाया गया है।
कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बरामद 12 भैंस को ग्रामीणों को देखभाल हेतु हवाले किया गया है। पशु क्रूरता के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें चालक चाँद पुत्र अज्जो, इकराम पुत्र इलियास, बबलू पुत्र सरीक निवासीगण किरावली आगरा हैं और इनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त भैंस राजस्थान से अलीगढ ले जा रही थीं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।