Top News

हाथरस- स्वदेशी जागरण मंच जिला व नगर कमेटी घोषित, चीनी सामानों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान जुलाई में

हाथरस। स्वदेशी जागरण मंच पश्चिमी उ. प्र. के संयोजक राजीव कुमार ने आज स्वदेशी जागरण मंच की नगर टीम की घोषणा करते हुये आगामी दिनों में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिये वृहद आन्दोलन की रूपरेखा 25 मई को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय विचार वर्ग में की जायेगी।
चीन आयेदिन भारत के लिये संकट बनता जा रहा है। ऐसी स्थिति में चीन को आर्थिक नाकेबंदी द्वारा ही परास्त किया जा सकता है। इसीलिये 29 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक लाख स्वदेशी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। स्वदेशी जागरण मंच के सह प्रांत संयोजक ममतेश ने हाथरस जनपद को चीन विरोधी हस्ताक्षर अभियान के लिये 25 हजार का लक्ष्य तय किया है।
इस अवसर पर जिला संयोजक अजय राघव, सह जिला संयोजक डा. देवेन्द्र शर्मा एवं डा. प्रभुदयाल कुशवाहा, संरक्षक सन्तराज  सिंह, नगर संयोजक डा. विजय दीप, सहसंयोजक पदम विभूषण बंसल, विचार मंडल प्रमुख विनोद चैधरी, सम्पर्क प्रमुख मनोज आर्य, संघर्ष प्रमुख हिमांशू गुप्ता, कोष प्रमुख अशोक शर्मा तथा सदस्य रामजीलाल शिक्षक एवं आशीष शर्मा को मनोनीत किया गया है। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा 31 जुलाई तक जनपद में चीनी बहिष्कार हेतु हस्ताक्षर अभियान एवं दिल्ली महारैली हेतु 500 कार्यकर्ताओं का लक्ष्य की घोषणा की गई है। बैठक का संचालन विभाग संयोजक मनोज अग्रवाल ने किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने