हाथरस । जिले में स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिये समस्त ग्राम प्रधानों एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायतों की एक दिवसीय कार्यशाला 12 मई शुक्रवार को अपरान्ह साढे तीन बजे से राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में आहुत की गई है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने यह जानकारी देते हुए जिले के समस्त ग्राम प्रधान एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत से कहा है कि वे दिनांक 12.05.2017 को अपरांह 03.30 बजे हाथरस-मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गैस्ट हाउस में आयोजित कार्यशाला मंे समय से अवश्य उपस्थित हों। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यशाला के आयोजन हेतु समय से सभी जरूरी बन्दोबस्त सुनिश्चित करने के लिये जिला पंचायतराज अधिकारी तथा सभी बीडीओ को समुचित निर्देश दिये हैं। सीडीओ ने बताया कि कार्यशाला में समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता विषयक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिससे ग्राम पंचायतों को ‘‘खुले में शौच मुक्त’’ बनाने के लिये ग्राम प्रधान एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत सक्रिय भूमिका निभा सकें।
हाथरस- ग्राम प्रधानों एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायतों की एक दिवसीय कार्यशाला राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में कल
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।