हाथरस। खन्दारीगढ़ी स्थित दलित बस्ती में कई वर्षों से खंडित पड़े शुलभ शौचालय को लेकर एक शिकायती पत्र तहसील दिवस में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसे लेकर जिलाधिकारी ने जल्द ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। योगेश कुमार ओके ने कहा है कि मेरे द्वारा दलित, गरीब, मजदूर, असहाय, शोषित, पीड़ितों के मुद्दे सदैव उठते रहेंगे और इनके हक की लड़ाई कांग्रेस के बैनर तले हमेशा लड़ी जायेगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी संघर्ष की एक मिशाल है। जिसने देशहित के लिये ऐतिहासिक कार्य किये हैं। कांग्रेस जल्द ही सदस्यता अभियान प्रारम्भ करने जा रही है। जिससे अधिक से अधिक सदस्यों को अनुसूचित विभाग द्वारा जोड़ा जायेगा।
हाथरस- खन्दारीगढ़ी स्थित दलित बस्ती में कई वर्षों से खंडित पड़े शुलभ शौचालय को ठीक कराने की मांग
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।