Top News

हाथरस- कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार में हुई बैठक, जम्मू में हो रही हिंसा पर आक्रोश

हाथरस। कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार में डा. पूर्णानन्द सरस्वती की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जम्मू काश्मीर में हो रही हिंसा पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आक्रमण में हमारे सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं सैनिक मारे जा रहे हैं। दुर्भागय से वर्तमान सरकार इस ओर आंखें बन्द करके बैठी हुई है। यदि यही घटना इसरायल में हुई होती तो इसरायल इस हमले के विरोध में कम से कम 50 सैनिकों को मार कर दम लेता। सरकार को गुलाम कश्मीर को तुरन्त खाली कराना चाहिये।
   आक्रोश व्यक्त करने वालों में रमेशचन्द्र आर्य, मदनलाल आर्य, ज्ञानेन्द्र कुमार आर्य, दिनेश अग्निहोत्री, बन वारीलाल गोस्वामी, डी.पी. सिंह, वीरपाल शर्मा, काशीनाथ आर्य, अमरसिंह आर्य, यशपाल भाटिया, किशोरीलाल आर्य, मनोज कुमार आर्य, चेतन प्रसाद आर्य, कृष्णगोपाल शर्मा आदि हैं। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने