Top News

हाथरस- नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु प्रभारी अधिकारी तथा सहायक प्रभारी अधिकारी किये गये नियुक्त

हाथरस । जिला मजिस्टेªट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अमित कुमार सिंह द्वारा प्रस्तावित नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को जनपद में सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी अधिकारी तथा सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये हंै।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) द्वारा जारी आदेशानुसार, निकाय सामान्य निर्वाचन के लिये कार्मिक एवं प्रशिक्षण कार्य हेतु सैय्यद जावेद अख्तर जैदी मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा चन्द्रशेखर शुक्ला परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, डा0रामप्रवेश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सोमेश कुमार जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, दिनेश सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतपत्र एवं मतपेटिकायें से सम्बन्धी समस्त कार्य हेतु  दिनेश सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा लालता प्रसाद अहिरवार बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वाहनों की उपलब्धता/अधिग्रहण/आबंटन एवं परिवहन व्यवस्था सम्बन्धी समस्त कार्य हेतु ओमवीर सिंह प्रभारी अधिकारी कलक्टेªट को प्रभारी अधिकारी तथा सुरेन्द्र यादव जिला पूर्तिै अधिकारी, राजेश कर्दम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), उदयराम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने