हाथरस/सासनी । यूपी की योगी सरकार भले ही 15 जून तक प्रदेश की सड़क व संपर्क मार्गो को गड्डा विहीन बननाने का दावा करे लेकिन घोषित की गई अवधि में सड़कों को गड्डा मुक्त बनाना एक दुष्कर कार्य होगा क्यूंकि अभी भी ऐसी तमाम सड़के है जहां बड़े बड़े गड्डे हादसो का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे मार्गो से वाहनो को लेकर गुजरना मुसीबत मोल लेना या जान जोखि में डालना है । सासनी क्षेत्र में दो चार नहीं बल्कि दर्जनो मार्ग ऐसी हालत में है जहां से गुजरना बहुत ही मुश्किल है। जैसे सनी लुटसान मार्गएगाँव बिर्रा का संपर्क मार्ग विजयगढ़- कोमरी मार्ग कन्या गुरुकुल खोरना मार्गएवं सासनी - इगलास मार्ग, छोंडा मार्ग आदि अनेकों ऐसे मार्ग हैं जहां थोड़ी थोड़ी दूर पर ही बड़े बड़े गड्डे हादसे का इंतजार कर रहे है और राहगीर बड़ी मुश्किल से इन मार्गो की दिक्कतों को झेलता हुआ अपनी मंजिल तय कर पाता है यहाँ के वाशिंदों को इंतजार है योगी जी की घोषित सड्को को गड्डा मुक्त करने की घोषणा के सच होने का।
हाथरस/सासनी- योगी सरकार द्वारा गड्डा मुक्त सड़क पर चलने का सपना आखिर कब होगा सच, सासनी क्षेत्र में बड़े बड़े गड्डे हादसो का कर रहे हैं इंतजार
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।