हाथरस। शहर में नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत खस्ता हाल सडकों के निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर आज भाजपा नेताओं द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और सडक निर्माण की मांग की।
भाजपा युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष अमित भौतिका के नेतृत्व में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका क्षेत्र में कई सडकें कच्ची व टूटी तथा गढ्ढा युक्त हैं और इन सडकों के निर्माण हेतु पालिकाध्यक्ष व ईओ से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि सडकों की नाप तौल कराकर स्टीमेट तैयार कर लिया गया है और पालिका बोर्ड ने भी हरी झण्डी दे दी है लेकिन जिलाधिकारी के आदेश पर जब तक ई-टेण्डरिंग नहीं लायी जायेगी जब तक कोई भी निविदा नहीं होगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि ई टेण्डरिंग प्रक्रिया में 15 से 20 दिन का समय लगेगा जबकि मुख्यमंत्री द्वारा 15 जून तक सभी सडकें गढ्ढा मुक्त करने के आदेश हैं लेकिन आगामी दिनों में बारिश का माहौल है और अगर बारिश शुरू हुई तो सडकों के गढ्ढों में पानी व कीचड हो जायेगी और ऐसे में राह निकलना मुश्किल होगा जबकि आगामी दिनों में निकाय चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने की सम्भावना है।
भाजपा नेता अमित भौतिका ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पालिका प्रशासन को आदेशित कर शीघ्र किसी भी प्रकार की निविदा प्रक्रिया कराकर सडकों का निर्माण कराया जाये जिससे मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना न हो और लोगों को बारिश में राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो शहराध्यक्ष विवेक गुप्ता, संतोष माहौर आदि भी थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।