हाथरस। थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में आज जमीनी विवाद को लेकर पिता व पुत्रों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर पिता को मौत के घाट उतार दिया गया जबकि पुत्रों को गंभीर हालत में आगरा रैफर किया गया है। घटना से पूरा इलाका थर्रा गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस कप्तान व तमाम पुलिस अधिकारी व फोर्स पहुंच गई।
बताते हैं थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली निवासी अतरसिंह पुत्र महावीर सिंह का पिछले कई सालों से गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है और इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश है। बताते हैं उक्त जमीनी विवाद को लेकर ही वह आज अपने 2 पुत्रों के साथ कहीं जा रहे थे। जबकि उनका दूसरे नम्बर का बेटा कहीं बाहर गया है।
इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर ताबडतोड गोलियां बरसाकर अतरसिंह (55 वर्ष) को मौत के घाट उतार दिया तथा अतर सिंह व इनका बेटा संजू दोनों जहां तारागढ वाली देवी मंदिर के पास एक बम्बा किनारे पडे मिले हैं वहीं नीरज सासनी क्षेत्र में पडा मिला है। ग्रामीणों ने उक्त लोगों को लहूलूहान हालत में पडा देखा तो तत्काल सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायल संजू तथा पुलिस द्वारा नीरज को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया जहां से इन दोनों को गम्भीर हालत में आगरा रैफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर जहां सीओ सादाबाद मनीषा सिंह व थाना चन्दपा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पहुंच गये वहीं बागला अस्पताल में सीओ सिटी आर.के. गौतम, थाना हाथरस गेट प्रभारी रजनेश तिवारी भी पहुंच गये। पुलिस घटना की छानवीन में जुट गई है और समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में लगी थी।
घटना के सम्बंध में सीओ सादाबाद मनीष सिंह ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया गया है तथा घटना के बाद लोगों ने मौके पर से एक गाडी भी देखी गई है तथा परिजन अभी आये नहीं हैं उनके आने पर तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराकर कडी कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।