Top News

हाथरस- मथुरा रोड पर हतीसा पुल के पास कोहरा में बाइक सवार को अज्ञात वाहन नेरौंदा, मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत

हाथरस। बाइक में पेट्रोल डलवाने आ रहे युवक को मथुरा रोड पर हतीसा पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने कोहरे में रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में भारी कोहराम मच गया।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा निवासी करीब 21 वर्षीय युवक चन्द्रमोहन उर्फ पोदीना पुत्र डौली कुमार आज तडके सुबह घर से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने हेतु कछपुरा के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर आ रहा था तभी हतीसा पुल के पास एक अज्ञात ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई और थाना हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने