हाथरस/सासनी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के नेतृत्व में रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने की सीख दी। रैली के.एल. जैन इंटर कालेज से निकाली गई। जिसका कस्बा के विभिन्न बाजारों में होते हुए पुनरू के.एल. जैन इंटर कालेज क्रीड़ांगन में जाकर समापन किया गया।
बुधवार को बड़े उल्लास और जोश के साथ शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं के.एल. जैन इंटर कालेज क्रीडांगन में एकत्र हो गये। एसडीएम ओमवीर सिंह भी कालेज परिसर पहुंच गये। जहां उन्होंने मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित एवं अपने मत का सही प्रयोग करने मतदान हेतु शपथ दिलाई तथा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना ही सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शपथ के बाद रैली के.एल. जैन इंटर कालेज से शुरु होकर बच्चा पार्क, पुरानी पुलिस चैकी, जूनियर हाईस्कूल, सेंट्रल बैंक, शहीद पार्क, कमला बाजार, गांधी चैक, अयोध्या चैक, ठंडी सड़क कन्या इंटर कालेज मोहल्ला विष्णुपुरी, होते हुए पुनरू के.एल. जैन इंटर परिसर पहुंची जहां रैली का औपचारिक समापन किया गया। इस दौरान कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं ने मोहल्ला पलटन में मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान हेतु प्रेरित किया। तथा के.एल. जैन इंटर कालेज एवं कन्या इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने मतदाता दिवस पर अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. दीपक जैन, कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, राजकीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती डा श्रीमती नीरज गोयल, एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।