Top News

सासनी- प्रवर्तन अधिकारी की कार से अज्ञात चोरों ने बैग किया चोरी

हाथरस/सासनी। कर्मचारी प्रतिष्ठा निधि संगठन कार्यालय अलीगढ़ में तैनात प्रवर्तन अधिकारी की कार से अज्ञात चोरों ने उसका सूटकेस पार कर दिया। जिसमें प्रवर्तन अधिकारी के कार्यालय संबधित कागजात एवं पत्रावलियां मौजूद थी। अधिकारी ने घटना की शिकायत कोतवाली एवं अपने उच्चाधिकारियों को की है।

बुधवार का कोतवाली में प्रेषित शिकायत में नगर पंचायत प्रवर्तन अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा है कि वह चुनाव को लेकर सासनी नगर पंचायत दौरे पर निर्वाचन ड्यूटी आदेश रिपोर्ट प्रपत्र आदि लेकर नगर पंचायत कार्यालय आये थे। अधिकारी ने कहा है कि नगर पंचायत कार्यालय से मात्र दस कदम की दूरी पर सड़क पर जाम लगने के कारण उनके चालक ने कार सड़क पर ही खड़ी कर ली। इसी बीच एक व्यक्ति ने कार का पहिया पंचर होना बताया तो चालक ने कार को सड़क के किनारे लगा दिया। और पंचर पहिया खोलने के लिए सामान निकालने लगा। अशोक कुमार भी गाड़ी से बाहर आ गये। इसी बीच उनकी कार की पिछली सीट से किसी अज्ञात ने उनका सूटकेस पार कर दिया। अशोक अग्रवाल ने पुलिस से सूटकेस तलाश कराने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने