Top News

हाथरस- जनपद में हर्षोंल्लास से मनाया गया 68 वाॅ गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन में झण्डारोहण कर भव्य पुलिस परेड की ली सलामी, सरकारी कार्यालयों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

हाथरस (संदीप पुण्ढीर) । आज 68 वाॅ गणतंत्र दिवस हर्षोंल्लास से मनाते हुए कृतज्ञ जनपदवासियों ने अमर महापुरूषांे, शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। समूचे जनपद में सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया, जगह-जगह मार्चपास्ट, रैलियों का आयोजन और स्कूल-कालेजों में राष्ट्रीयता से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
गुरूवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सुबह कलक्टेªट मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने स्वाधीनता प्राप्ति में कुर्बानी देने बाले महापुरूषों, शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता-अखण्डता सुनिश्चित करने के लिए बन्धुता बढाने हेतु संकल्प दिलाया।  जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने पुलिस लाईन में झण्डारोहण किया तथा भव्य पुलिस परेड की सलामी ली। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में महापुरूषों तथा शहीद जवानों के बलिदान की चर्चा करते हुये उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपदवासियों को 68वें गणतंत्र दिवस पर्व पर शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि तरक्की के मुकाम पर पहुॅचे हिन्दुस्तान की इस महान उपलब्धि का मुख्य कारण है हमारी गौरवशाली लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हिन्दुस्तान मंे हुई तरक्की की बदौलत अन्य मुल्कों में देश की प्रतिष्ठा बढी है जो हमारे लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनियाॅ का नेतृत्व हिन्दुस्तान के हाथों में आने के लिये अभी और मेहनत करने की जरूरत है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वह आगामी 11 फरवरी को अपना वोट डालकर लोकतंत्र के पर्व में अवश्य भागेदारी करें। उन्होंने लोगों से कहा कि न सिर्फ वह खुद वोट डालें बल्कि कम से कम पांच अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिये प्रेरित जरूर करें।
      वहीं पुलिस लाईन में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भव्य पुलिस परेड की सलामी ली। डीएम ने गणतंत्र दिवस पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व बताते हुए लोगों का आव्हान किया कि वह विभिन्न धार्मिक पर्वो की भांति इस पर्व को भी पूरे उत्साह से मनाकर राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को मजबूत बनाने में अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था और इस प्रकार हमारा देश संसदीय रूप के साथ एक सम्प्रभुत्वशाली, समाजवादी, लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप मंे सामने आया। हमारा संविधान हमेें वह सारी स्वतंत्रता देता है जिसके माध्यम से हम स्वयं का विकास कर सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें। इसलिए हम सभी लोग अपने संविधान को सलाम करते हैं। जिलाधिकारी ने इस मौके पर सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस अधिकारी एवं जवानों को मैडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने समारोह में उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता-अखण्डता सुनिश्चित करने के लिए बन्धुता बढाने हेतु शपथ दिलाई।
भव्य पुलिस परेड के दौरान सशस्त्र पुलिस बल द्वारा प्रस्तुत हर्षफायर, पीएसी बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के बीच सशस्त्र पुलिस, बज्रबाहन, मोटरसाइकिल दल, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी, स्काउट, पुलिस रेडियो शाखा तथा फायर बिग्रेड के कदमताल ने समारोह में चारचाॅद लगा दिये। सीमेक्स स्कूल, सैंट फ्रासिंस कालेज, बीएलएस पब्लिक स्कूल, मातृ छाया साधना केन्द्र, सरस्वती विद्या मंदिर, रामचन्द्र गल्र्स इंटर कालेज, कन्या गुरूकुल सासनी, सरस्वती इंटर कालेज तथा राजेन्द्र लोहिया स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्तिपरक गीत, संगीत व लोक नृत्य को देखकर जनसमूह ने करतल-ध्वनि से स्कूली बच्चों का हौंसला बढाया।
पुलिसलाईन में जिलाधिकारी, निर्वाचन प्रेक्षकगण ए0डी0कुम्भरे, बाजीराव जाधव, पन्नालाल सोलंकी आदि अतिथियों के पहुॅचने पर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा0संसार सिंह, सीओ मनीषा सिंह आदि ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एएच कर्नी,सीजेएम गौरव कुमार,एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, ओसी कलक्टेªट जयप्रकाश,तहसीलदार कमलेश गोयल,डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी मौ0 इलियास खाॅ,अभियोजन अधिकारी हरिशचन्द्र सहित बड़ी संख्या में अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
    इधर अपर जिलाधिकारी एएच कर्नी ने कहा कि आजादी हासिल करने के बाद देश ने विभिन्न क्षेत्रों में बडी उपलब्धियाॅ पायी है जिसके लिये सभी देशवासियों को नाज है। उन्हांेने लोगों से अपील की कि वे जाति, वर्ग तथा धर्म के भेदभाव को भुलाकर देश की तरक्की के लिये एक जुट होकर सक्रिय योगदान दें।
समारोह में बीके पंचम सिंह चैहान ने एकता और चरित्र की शक्ति को सबसे बडी शक्ति बताते हुए हिंसा, घृणा को त्यागने और शांतिपूर्ण जीवन के लिये विचारों में परिवर्तन लाने के लिये लोगों से अपील की। उन्होंने आगामी 11 फरवरी को वोट डालकर लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल होने के लिये जनपदवासियों का आव्हान किया।
समारोह के दौरान ओसी कलक्टेªट जयप्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव, जिला आबकारी अधिकारी हुकम सिंह, अभियोजन अधिकारी हरिशचन्द्र, लायन अशोक कपूर, अधिवक्ता महेन्द्रपाल शर्मा आदि ने गणतंत्र दिवस के महत्व तथा देश की आजादी में महापुरूषों के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सचिन उपाध्याय ने किया।
गणतंत्र दिवस पर कलक्टेªट में सम्पन्न कार्यक्रम में झंडारोहण के बाद झंडा अभिवादन, राष्ट्रगान हुआ सशस्त्र पुलिस जवानों ने सलामी दी। इस मौके पर जोरदार आतिशबाजी की गई और राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने देशभक्तिपरक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अपर जिलाधिकारी ने जीजीआईसी की अध्यापिकाओं व छात्राओं को पुरस्कृत किया।
समारोह में डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, एनआईसी प्रभारी सोमेश अग्रवाल, सहायक प्रभारी आलोक माहेश्वरी, पीओ डूडा अंजू सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरके मिश्रा, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी मौ0 इलियास खाॅ, स्टेनो शीलेन्द्र कुमार, ईडीएम मनोज उपाध्याय, प्रताप सिंह, शीतलप्रसाद शर्मा, कुलदीप शर्मा, अनिलकुमार सक्सैना, केशव सिंह, आनन्द बिहारी, रामप्रताप कुलश्रेष्ठ, शशि गौतम, संजीव राजपूत, सतीश चन्द्र, टीएन सारस्वत, बबिता अग्रवाल, सुलेखा जैन, कल्पना शर्मा, योगेन्द्र रावत, नेमसिंह, रामानन्द के अलावा अनेक अधिवक्ता, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला बागला संयुक्त अस्पताल पहुॅचकर मरीजों को फल वितरित किये और गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ करने के लिये कामना व्यक्त की। इस मौके पर सीएमओ डा0रामवीर सिंह, सीएमएस ड0 आईवी सिंह, डा0 मंजूलता मौजूद थे।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने झण्डारोहण किया। झण्डा अभिवादन,राष्ट्रगान के बाद उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता-अखण्डता सुनिश्चित करने के लिए बन्धुता बढाने हेतु शपथ ली। इस मौके पर परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला,डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, डीपीआरओ दिनेश सिंह, एआर कापरेटिव उदयभानु सिंह,सीवीओ डा0डीके शर्मा इन्द्र मोहन गौड, रामसिंह, टीकाराम सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने