Top News

हाथरस/सासनी- गांव नगला विजैया के निकट किला तिराहा मोड़ से पुलिस ने तमंचा व पिस्टल सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हाथरस। सासनी कोतवाली पुलिस ने गांव नगला विजैया के निकट किला तिराहा मोड़ से एक व्यक्ति को तमंचा व पिस्टल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार कस्बा इंचार्ज एसआई जितेन्द्र प्रताप सिंह चैहान व एसआई डिप्टी सिंह कांस्टेबिल शैलेन्द्र प्रताप सिंह बांछित अभियुक्तांे की तलाश में चैकिंग अभियान के दैरान शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें किला तिराहा मोड़ पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने ल
गा। एसआई ने दौड़ लगाकर युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए, जहां उसकी जामा तलाशी के दौरान एक सीएमपी 32 बोर तथा एक तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर युवक को जेल भेजा है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम दाऊदयाल पुत्र अमृत लाल निवासी नगला विजैया बताया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने