हाथरस। जिलाधिकारी ने आज प्राईमरी स्कूल के बच्चों को स्टील की थाली, गिलास और चम्मच का सेट भेंटकर धनतेरस की सौगात और दीपावली त्यौहार की बधाई दी। ज्ञातव्य है कि मध्यान्ह भोजन योजनान्र्तगत प्राईमरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने के निमित्त मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा आज लखनऊ में स्कूली बच्चों को थाली और गिलास का सेट भेंटकर प्रदेश शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का श्रीगणेश किया गया है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने शहर में प्राईमरी स्कूल लाल डिग्गी में आायोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को स्टील की थाली, गिलास और चम्मच उपलब्ध कराकर शासन की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया। डीएम ने फीता काटकर, दीप प्रज्जवलित कर और माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों से सीधे रूबरू होकर शिक्षा, सामान्य ज्ञान के बारे में पूॅछताछ की। उन्होंने बच्चों को साफ-सुथरा रहने की सीख देते हुए कहा कि वे घर में बने शौचालय का अवश्य प्रयोग करें, यदि उनके घर में शौचालय न बना हो तो अपने माता-पिता को शौचालय बनाने के लिये जरूर कहें और ऐसे अभिभावक शौचालय बनवाने के लिये उनसे जरूर संपर्क करें। उन्होंने गंदगी को बीमारी की मुख्य जड बताते हुए बच्चों को नियमित रूप से सफाई रखने, नाखून काटने, खाना खाने से पहले हाथ धोने आदि के बारे में ताकीद किया।
जिलाधिकारी ने जिले में प्राईमरी स्कूलों में बच्चों को खाने से पहले साबुन से हाथ धोने की आदत डालने हेतु शिक्षकों से अपेक्षा की और जिले के प्रत्येक प्राईमरी स्कूलों में पानी, साबुन और तोलिया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों से पाठ्यपुस्तकें मिलने के बारे में बच्चों से पूॅछताछ की। जिलाधिकारी ने स्कूल में बच्चों को अभी तक पाठ्यपुस्तक मुहैया न कराने के मामले को गंभीरता से लेकर शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र हिमाचल वशिष्ठ का जबाब-तलब करने के आदेश दिये।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, उप जिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक जेके मलिक, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, डाइट प्राचार्य कमलेश कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रेखा सुमन ने भी स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्टील की थाली, गिलास और चम्मच का एक-एक सेट भेंट किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रेखा सुमन ने मध्यान्ह भोजन योजनान्र्तगत प्राईमरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने के निमित्त स्कूली बच्चों को बर्तन का सेट उपलब्ध कराने की प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस योजनान्र्तगत जिले के सभी 1587 प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्टील की थाली, गिलास और चम्मच का सेट उपलब्ध कराया जा रहा है।
बीएसए ने बताया कि जिले में सभी तहसील मुख्यालयों पर भी आज कार्यक्रम आयोजित करके प्राईमरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्टील की थाली, गिलास और चम्मच का सेट उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी, सीडीओ तथा अन्य अतिथियों को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करके कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिये।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।