हाथरस। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अनुराग अग्निहोत्री के नेतृत्व में बागला महाविद्यालय के गेट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का पुतला फंूका गया। केजरीवाल द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने को लेकर दिये गये बयान के विरोध में पी.सी. बागला महाविद्यालय के गेट पर अरविन्द केजरीवाल का पुतला फूंका। अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि केजरीवाल के इस बयान से देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुची है तथा इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अरविन्द केजरीवाल ने यह बयान आई.एस.आई से पैसा लेकर दिया है, उन्होने केजरीवाल को आई.एस.आई का एजेन्ट घोषित करने की मांग की। तहसील संयोजक ललित चैधरी ने कहा पाकिस्तान के समर्थन देश से सबूत मांगने वाले केजरीवाल पर देशद्रोही का मुकददमा दर्ज किया जाये। इस मौके पर स्वीटी सिंह, श्वेता शर्माद्व दीक्षा, शिवानी, लक्ष्मी, भारती, आकाश कुशवाहा, जयशर्मा, विक्रम, अखिल चैधरी, आशीष, दीपक, नवनीत गौतम, पिंकी, रेखा, पूजा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हाथरस- बागला महाविद्यालय के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का फूंका पुतला
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।