हाथरस। बीती रात आगरा अलीगढ हाईवें निकट चन्दपा के पास एक युवक मिले शव की पहचान के बाद पिता द्वारा उठाये गये प्रश्न से मामला उलझ गया है। उसकी हत्या कर दी गई या दुघर्टना में मौत हुई यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चन्दपा क्षेत्र के केवलगढी के निकट रात्रि लगभग 10 बजे एक युवक को खून से लथपथ गंम्भीर अवस्था में ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो सूचना थाना पुलिस को दे दी कुछ समय बाद थाना चन्दपा पुलिस घटना स्थल पर पहुची और घायल को उपचार के लिये लेने की व्यवस्था कर रही थी कि उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी मिली जिस पर कोई नंबर अंकित नही था। पुलिस उसे जिला बागला अस्पताल लेकर आयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को बागला अस्पताल में रख दिया ताकी उसकी पहचान हो सके तथा उसकी बाइक को थाने भिजवा दिया। दोपहर बाद थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव भढार निवासी लाखन सिंह कुछ लोगों के साथ अस्पताल आये और मृतक की पहचान अपने पुत्र 19 वर्षीय गुरूवेन्द्र सिंह के रूप में करते हुये बताया कि मेरा पुत्र तथा भतीजा अशोक वह गांव के तीन-चार युवकों ने शराब का सेवन किया था अब वह यहां हाईवें पर कैसे आ गया। तथा इसके साथी लोग कहा गायब हो गये यह जांच का विषय है। पूछे जाने पर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक पक्ष से तहरीर दी जायेगी। तो रिपोर्ट दर्ज कर कहनता से जांच कराई जायेगी फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।