हाथरस- बूथ मजबूती को भाजपाईयों की तिरंगा यात्रा शुरू, शहर भर में से निकली तिरंगा यात्रा

हाथरस। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय मथुरा रोड से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसकी शुरूआत प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने झण्डा दिखाकर की। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में करीब 300 मोटर साइकिलों पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा झण्डा लगाकर चल रहे थे। विशाल तिरंगा यात्रा मथुरा रोड, तालाब चैराहा, पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग सरकूलर रोड, नयागंज, मोती बाजार, घण्टाघर, चूना वाला डण्डा, चावड गेट, आगरा रोड, कामरेड भगवान दास मार्ग मुरसान गेट होते हुए मथुरा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर समापन हुआ। कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे कि बेटी के सम्मान में भाजपा  मैदान में भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद आदि तरह के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रामनेश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये तिरंगा यात्रा प्रत्येक बूथ पर 10-10 मोटर साइकिल पर कार्यकर्ता जायेंगे तथा केन्द्र सरकार को जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत करायेंगे। अंत में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
तिरंगा यात्रा में रमेश चन्द्र आर्य जिला महामंत्री, एसपीएस चैहान, रूपेश उपाध्याय, सुनील गुप्ता, धीरेन्द्र चैहान, राकेश कुशवाहा, रामकुमार वर्मा, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, प्रीति चैधरी, ब्रजेश चाहौन, आचार्य महेन्द्र सिंह, मा. सत्यपाल सिंह, देवकीनंदन कोरी, डा. राजीव सिंह, संजय सक्सैना, मुकेश कौशिक, सुनील गौतम, अखिलेश गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, तुलसी दास अग्रवाल, नंदिनी देवी, प्रमोद मदनावत, शांतिस्वरूप सिंह, धर्मेश सेंगर, अविनाश तिवारी, अशोक अग्रवाल, सुमित शर्मा, मोहित सिसौदिया, संदीप सिसौदिया, सुनीत आर्य, राजकुमार शर्मा, दिनेश तौमर, लवकुश शर्मा, प्रभात पचैरी, प्रताप चैधरी, सतेन्द्र सिंह, विक्रम जादौन, विनोद चैधरी, हरवेन्द्र चैधरी, कुंवरपाल सिंह, आशीष कुलश्रेष्ठ, रामवीर भैयाजी, सुरेश चैधरी, मोहन पंडित, दिनेश कुमार, नारायण लाल, प्रेमबिहारी चटर्जी, वासुदेव माहौर आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1