Top News

हाथरस- किसान दिवस गोष्ठी के प्रशासनिक आयोजन में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने की सहभागिता, उमडे किसान, किसान दिवस पर डीएम ने किया वृक्षारोपण, खेती में जैविक खाद एवं यौगिक खेती करने से बढे़गा लाभ, कम होंगी बीमारियाँ

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय यूं तो एक आध्यात्मिक संगठन के रूप में समाज में अपनी पहचान रखता है लेकिन जबसे इसके सिस्टर आॅर्गेनाइजेशन राजयोगा एजूकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन की स्थापना हुई है उसके बाद इसके 20 प्रभागों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को अध्यात्म से आत्मसात कराने का प्रयास जारी है।
इसी शृंखला में संगठन के राजयोग शिक्षा एवं शोध प्रतिष्ठान के ग्राम विकास प्रभाग के सौजन्य से हाथरस में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी केन्द्र द्वारा विकास भवन में खरीफ फसलों के लिए आयोजित किसान गोष्ठी के प्रशासनिक आयोजन में सहभागिता की गई। इसके अन्तर्गत उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं ग्राम्य सेवा प्रभाग की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका कासगंज से पधारीं बी.के. सरोज दीदी ने कहा कि जीओ और जीने दो की हिन्दुस्तानी पद्धति द्वारा पृथ्वी तत्व से लेकर सभी तत्वों को रासायनिकों द्वारा प्रदूषित होने से बचाना है। उन्होंने राजयोग शिक्षा एवं शोध प्रतिष्ठान के माध्यम से की जाने वाली शाश्वत यौगिक खेती की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को फिर से परम्परागत खाद, देशी घरेलू कीटनाशकों के उपयोग द्वारा रासायनिक कीटनाशकों से वसुन्धरा को प्रदूषित होने से बचाना होगा। उन्होंने तीन मिनट का गाइडेड मेडीटेषन भी कराया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के आनन्दपुरी केन्द्र संचालिका बी0के0 षान्ता बहिन ने 1937 में सिन्ध करांची से आरम्भ होकर संसार के 140 देषों में संचालित संस्था का परिचय सभी को काराया।
वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम समन्वयक बी.के. दिनेश भाई द्वारा विकास भवन में आये किसानों एवं अधिकारियों को धान उत्पादन के लिए श्री पद्धति द्वारा कम पानी और बीज के अधिक पैदावार की जानकारी दी। इस पद्धति का अगले वर्श प्रयोग करने के लिए कृषि अधिकारी शिव कुमार ने आष्वासन देते हुए कहा कि अधिक नही ंतो प्रयोग के रूप में श्री पद्धति को लागू करने का प्रयोग करेंगे। जिससे जल दोहन रूकेगा।
जिलाधिकारी अविनाष कृश्ण सिंह ने किसानों से कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्यायें सुनकर अधीनस्थों को समाधान का आदेष दिया। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी कराया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाष कृश्ण सिंह के अलावा मुख्य विकास अधिकारी सैयद जावेद अख्तर जैदी, जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार, कृशि उपनिदेषक रामप्रताप  सहित, बी0के0 मीना बहिन, कासगंज से पधारे बी0.के0 राजकिषोर, सीमा बहिन, बी0के0 जीतू पहलवान, बी0के0 गजेन्द्र, प्रमुख कृषि अधिकारियों, कृशि वैज्ञानिक सहित सैकड़ों की तादात में किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने