Top News

टैगोर इण्टरनेशनल स्कूल में हुआ फ्रूट्स एंड वेजिटेबल फैशन शो पर कार्यक्रम

सिकंदराराव। टैगोर इण्टरनेशनल स्कूल में  फ्रूट्स एंड वेजिटेबल फैशन शो पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने मां सरस्वती  का पूजन करके व प्रबंधक किशनवीर सिंह ने  सरस्वती जी को फूल माला पहनाकर व दीप जलाकर किया। छोटे - छोटे  छात्र छात्राओं ने फ्रूट्स एंड वेजिटेबल के स्वरूप बनकर उनके बारे में विशेषताएं आदि बताई ।छोटे-छोटे छात्र छात्राओं ने गणेश चतुर्थी एवं राधा अष्टमी  पर सांस्कृतिक नृत्य किए एवं उनके स्वरूप बनकर सभी का मन मोह लिया। 


उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी विवान सिंह, सृष्टि गुप्ता, मीत माहेश्वरी, हिमांशी, इनायशा, काव्यांश, अतिशय, सूर्यांश आदि छात्र छात्रा थे । 

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के अभिभावक एवं संध्या जादोन, सुमन प्रकाश, कविता, मनीशा गोला, मंजुल माहेश्वरी, हुमा नाज़, ब्रजेश शर्मा, ममता सिंह , सुनील वार्ष्णेय, शोभा शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने