Top News

चलती ट्रेन में बच्चे ने लिया जन्म, रोकी गई शिवगंगा एक्सप्रेस, जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा भर्ती

हाथरस। शिवगंगा एक्सप्रेस मे बीती रात सोनभद्र निवासी सुनीता को प्रसव पीड़ा हुई। कुछ ही देर में महिला ने ट्रेन में ही बेटे को जन्म दे दिया। दिल्ली से प्रयागराज जा रही इस ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। चलती हुई ट्रेन में गर्भवती के प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में ही बच्चे का जन्म हुआ। जिसके बाद जच्चा और बच्चा को हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रेल खंड पर चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में बीती रात सोनभद्र निवासी सुनीता पत्नी विमलेश कुमार को प्रसव पीड़ा हुई। कुछ ही देर में महिला ने ट्रेन में ही बेटे को जन्म दे दिया। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। दिल्ली से प्रयागराज जा रही इस ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। हाथरस जंक्शन आरपीएफ के एएसआई महेंद्रपाल ने महिला को बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला व बच्चा दोनों भर्ती हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने