Top News

हथकडी निकालकर भागा न्यायालय जा रहा शांतिभंग का अरोपी

सासनी। शांतिभंग के मामले में न्यायालय में पेश करने ले जा रहा अरोपी पुलिस अभिरक्षा से हथकडी निकालकर फरार हो गया। जिसे लेकर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस अरोपी को पकडने के लिए माथापच्ची कर रही है।शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव धिमरपरा निवासी ज्ञान सिंह का पुत्र सतीश और उसके साथ चार अन्य महिलाओं को कोतवाली पुलिस द्वारा शांतिभंग के अरोप में पाबंद किया गया था। जिन्हें तहसील न्यायालय में पेश करने के लिए कोतवाली से एक पुलिस महिला कांस्टेबिल और होमगार्ड को चार लोगों के साथ रवाना कर दिया। जब कि एक अरोपी के साथ दो पुलिस जवान होना जरूरी है। बताते हैं कि होमगार्ड और महिला कांस्टेबिल तीन महिला और एक पुरूष आरोपी को लेकर तहसील न्यायालय पहुंच गये तो वहां पुरूष अरोपी सतीश हथकडी निकाल पुलिस महिला कांस्टेबिल और होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। अरोपी के फरार होने के बाद होमगार्ड और मंहिला कांस्टेबिल का पसीना छूट गया और अरोपी की तलाश में इधर-उधर भागने लगे। इसकी सूचना कोतवाली को दी गई तो कोवताली में खलबली मच गई। समाचार लिखे जाने तक अरोपी की तलाश में पुलिस माथापच्ची कर रही थी।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने