Top News

हाथरस हलचल में देखिए जनपद की छोटी बड़ी अहम ख़बरें

लिंक को टच कर हाथरस हलचल में देखें जनपद की छोटी बड़ी अहम ख़बरें

1- ग्राम पंचायत की मेल आईडी में छेडछाड कर फर्जी तरीके से बाहरी लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, सिकंदराराव थाना पुलिस एवं साइबर थाना पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही

2- सासनी में नगर पंचायत पर आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने ईओ और चेयरमैन का किया पुतला दहन, करीब एक सप्ताह से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अपनी सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर है काम बंद हडताल पर, कई बार वार्ता होने के बाद भी नहीं निकला कोई निष्कर्ष

3- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया गया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम, भाजपा जिला कार्यालय पर केबिनेट मंत्री एवं जनपद हाथरस की नव नियुक्त प्रभारी मंत्री बेबी रानी मोर्य के प्रथम बार आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के द्वारा किया गया स्वागत कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य को 51 किलो की बड़ी माला एवं विशाल बुर्ज देकर किया गया सम्मानित, भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, प्रभारी मंत्री ने शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

4- हाथरस में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने राजपत्रित थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

5- विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जनप्रतिनिधियों के साथ 18 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा निर्मित आवासों के 20 लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु वितरित की चाबी, इसके साथ ही जनपद के सभी विकास खण्डों में जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्ष 2024-25 में 35 स्वीकृत आवासों को स्वीकृति पत्र एवं 230 लाभार्थियों को वितरित की गई गृह प्रवेश की चाबी

6- आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में होगा ओज, हास्य और गीत का संगम, शाहरुख खान की जवान फिल्म में गूंजे शेर 'बंदा जिंदा है' को लिखने वाले शायर वसीम बरेलवी का होगा नागरिक अभिनंदन

7- सिकंदराराव क्षेत्र में चार दिन की राहत के बाद फिर शुरू हुई झमाझम बारिश नहीं ले रही रुकने का नाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने