हाथरस। परमार्थ सेवा समिति के तत्वाधान में स्वर्गीय बाबा लालदास द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र गांधी पार्क अलीगढ़ रोड तिराहा पर दीपावली के उपलक्ष में गरीब, असहाय वृद्ध महिलाओं को मिल्क पोट, चटाई, तोलिया, बैग एवं मिठाई आदि सामग्री वितरित की गई।
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर द्वारा गरीब असहाय वृद्धाओं को उक्त सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के रिटायर्ड सीनियर ऑडिटर रामगोपाल अग्रवाल द्वारा की गई।
कार्यक्रम में रमेशचंद्र, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विक्की अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, दिनेश सरदाना, संजीव आंधिवाल, कपिल अग्रवाल, सौरभ वर्मा, बालकिशन शर्मा बालो गुरु, मुरारीलाल पचैरी आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में रमेशचंद्र, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विक्की अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, दिनेश सरदाना, संजीव आंधिवाल, कपिल अग्रवाल, सौरभ वर्मा, बालकिशन शर्मा बालो गुरु, मुरारीलाल पचैरी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।