सिकंदराराव में मिले अज्ञात मुस्लिम व्यक्ति के शव की नहीं हुई शिनाख्त, समाजसेवियों ने कराया अन्तिम संस्कार

हाथरस।  अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दफनाया गया जिसको दफनाने की व्यवस्था मंे एडीएचआर के पदाधिकारी महेश चंद्र अग्रवाल व अभिषेक अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा।

गत 10 नवंबर  को सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरी पर एक मुस्लिम व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी मृत अवस्था में जीआरपी पुलिस को मिला, जीआरपी कासगंज द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। जीआरपी पुलिस कासगंज द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा, शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस  द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वाष्र्णेय से शव को दफनाने के लिए अनुरोध किया गया। समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव को मुस्लिम रिती रिवाज से दफनाया गया। दफनाने का कार्य सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान, प्रवीन वाष््र्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, समाजसेवी सुनीत आर्य, आयोग दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले, साथ में रोमी ठाकुर, नरेश दिवाकर, तरुण राघव, जीआरपी कासगंज से हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1