सासनी। कस्बा के निवासियों की समस्याओं को चेयरमैन द्वारा न सुनने और उसका निस्तारण न करने से आक्रोशित सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आहूत की और ईओ से इसकी फोन पर शिकायत की।
गुरूवार को नगर पंचायत कार्यालय में आहूत सभासदों की बैठक में सभासदों का अरोप था कि नगर में विभिन्न समस्यायें है। जिन्हें सुनने के लिए चेयरमैन पर वक्त नहीं है और न ही उन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। जिससे शहर के लोग काफी परेशान हैं। वहीं सभासदों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी के न होने के कारण सभासदों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जब कि फोन पर अधिशासी अधिकारी ने गुरूवार को बैठक में शामिल होकर समस्याओं पर विचार विमर्श करने के बाद उनके निस्तारण की बात कही थी। सभासदों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी के आने के बाद दिनांक 18 नवंबर शनिवार को एक बैठक कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया जा सकेगा। जिससे शहर की समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान विक्रांत गुप्ता, माया देवी, सुरेन्द्र कुमार, भानु सिंह, अनिल कुमार, नीता गुप्ता, वैभव वाष्र्णेय, आदि सभासद मौजूद थे।जनता की समस्याओं को लेकर सभासदों ने की बैठक
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
हाथरस लाइव डोट कोम जय हिन्द मीडिया नेटवर्क का आनलाइन हिन्दी न्यूज बेव चैनल है।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।