कांग्रेसियों ने मनाई पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती

हाथरस। आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा एवं निर्मात, महान लेखक, विचारक, कानूनविद, बच्चों पर असीम प्यार स्नेह लुटाने वाले और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू चाचा नेहरू की जन्म जयंती बाल दिवस के रूप में एम.एस. पब्लिक स्कूल (बिहारी जी के स्कूल) दलित बस्ती बालापट्टी में वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर वर्मा की अध्यक्षता में एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता के संचालन में मनाई गई। सर्वप्रथम कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने उपस्थित कांग्रेसियों एवं बच्चों के साथ पंडित नेहरू जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि पंडित नेहरू एक दूरदर्शी राजनेता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने इस राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक भवन की नींव रखी। उन्होंने गुट निरपेक्षता की नीति और पंचशील के सिद्धांतों के साथ विश्व समुदाय में भारत की भूमिका के संबंध में एक स्पष्ट दिशा भी प्रदान की। जवाहर लाल नेहरू ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में भी काफी रुचि ली। आगे उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने नारा दिया था स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मेरे पास होगा नेहरू जी ने हमें सीख दी है कि किसी भी स्थिति में धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए। जब परिस्थितियां विपरीत हों तब भी और आज कांग्रेसियों को पंडित नेहरू जी के बताएं मार्ग पर चलकर हमें राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करना है और आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ खड़े होकर कांग्रेस को जिताना है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता के द्वारा सभी बच्चों को स्टेशनरी एवं अन्य खाद्य वस्तु वितरित की गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक दशरथ शर्मा, प्रधानाचार्य निर्मला सिंह, सत्य प्रकाश राजा रंगीला, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, अभिमेश वाष्र्णेय, पंडित अविनाश चंद पचैरी, ठाकुर आकाश सिंह, विष्णु कुमार, पन्नालाल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1