हाथरस/सिकन्दराराव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की अध्यापिकाओं और छात्राओं को पीत पट्टीका पहनाकर रोली का तिलक लगाकर सम्मान किया गया तथा धार्मिक पुस्तक प्रदान की इस अवसर पर प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं चाहे वह घर हो या व्यवसायिक परिसर इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले 3 प्रतियोगियों को विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने उपहार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव, टोड़ी सिंह गौतम, संजीव कुमार, दिग्विजय सिंह यादव, ऋषि सिसोदिया, कमलेश पुंडीर, प्रियंका सिंह, ममता शर्मा, ममता कुमारी, शिल्पी कुमारी, सुमन नुजहत, पूजा, अंजलि आदि लोग मौजूद थे।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में धार्मिक पुस्तक प्रदान कर किया गया महिलाओं का सम्मान
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।