जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

हाथरस । मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत संचालित जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक की। जिसके तहत जनपद के कुपोषण से चिन्हित गाॅव को कुपोषण मुक्त करने पर चर्चा की गयी।
     सीडीओं ने कहा कि बच्चों में होने वाली आधी मृत्यु का कारण कुपोषण है। बच्चों में कुपोषण गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल न होने से, अपर्याप्त भोजन, दस्त तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। उन्होने कहा कि जनपद को कुपोषण मुक्त करने के लिए शिक्षा विभाग, पंचायती राज, आईसीडीएस, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद तथा ग्राम विकास विभागों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होने बैठक में उपस्थित में सभी आशा तथा सुपरवाॅइजर से एक-एक कर उनके क्षेत्र में आने वाले कुपोषित मुक्त करने वाले गाॅवों के स्थिति की बारे में जानकारी ली जिसमें से धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही निर्देश दिया की आशा गाॅव में कुपोषित बच्चों के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करके कुपोषित मुक्त करने के लिए आवश्यक जानकारी परिजनों को दें। उन्होनें कहा कि सभी सुपरवाइजर अति कुपोषित से कुपोषित मुक्त हुए गावों की सूची जिला स्तरीय अधिकारीयों को उपलब्ध करा दें। जिससे सभी अधिकारियो को उन गाव में जा करके कुपोषित मुक्त हुए बच्चों के बारे में दी गयी रिपोर्ट की जांच कर सके। 
       बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मुन्नी दिवाकर ने बताया कि जनपद में विभिन्न अधिकारियों द्वारा गोद लिए गाॅव से 15 गाॅवों को कुपोषण मुक्त कर दिया गया है। जिसमे से विकास खण्ड हाथरस के 3 गाॅव कलवारी, हाजीपुर, रमनगला गाॅव हैं। इन गाॅव में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा गाॅव कलवारी को गोद लिया था। इसी तरह विकास खण्ड मुरसान के 1 विकास खण्ड सासनी के 2, विकास खण्ड सादाबाद के 2, विकास खण्ड सिकन्दराराऊ 3, विकास खण्ड सहपऊ के 2, विकास खण्ड हसायन के 2 गाॅवों को माह फरवरी में कुपोषण मुक्त कर दिया गया है। उन्होने बताया कि कुपोषण मुक्त होने के लिए दो मुख्य मानक निर्धारित कियें गयें हैं। जिसके तहत उस गांव में 75 प्रतिशत गर्भवती महिलायें आयरन फोलिक एसिड की निर्धारित मात्रा का सेवन करें। ताकि गर्भवास्था के आखिरी त्रैमास में किसी भी गांव में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की व्यापकता 25 प्रतिशत से कम हो, जो वर्तमान में 50 प्रतिशत इसे अलावा उस गांव में 6 माह से 5 वर्ष तक का कोई बच्चा डब्लू0एच0ओं0 ग्रोथ चार्ज के अनुसार लाल श्रेणी में न हों। 
       इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी शंहनाज अंसारी, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, जिला दिव्यागजन एव सश्क्तीकरण अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1