हाथरस/सासनी। गांव विघैपुर में एक युवक की छत से गुजर रही एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार गांव विघैपुर निवासी विजय कुमार के यहां सिकन्द्राराउ क्षे़़त्र के गांव जैतपुर से हाकिम पुत्र रमेश चंद्र शादी समारोह में शामिल होने आया था। बताते हैं, कि इतवार की सुबह हाकिम विजय कुमार के आंग में खडा था आंगन के उपर हो कर जा रही एचटी लाइन के तार से निकल रहे करंट की चपेट में आने से हाकिम की चीख निकल गई। हाकिम बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गया। अचानक छत पर मची चीख पुकार को सुनकर परिजन छत पर पहुंचे जहां बेहोश हाकिम को नीचे उतारकर लाए और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने क के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल हाकिम को अलीगढ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उपचार को ले जाते वक्त हाकिम ने रास्ते में दम तोड दिया। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। और गांव में मातम छा गया। विजय कुमार ने बताया कि कई माह पूर्व बिजली विभाग द्वारा स्टीमेट बनवाने के बाद लाइन हटाने की मंजूरी ले ली हैं मगर विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण लाइन नहीं हटाई गई है। कई बार तो मकान में भी करंट आ चुका है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।