Top News

सिकंदराराऊ- पंत चैराहा स्थित परशुराम वाटिका में राष्ट्रीय ब्राहमण महासभा का स्वागत समारोह सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाऐं पहना कर तथा पटका उढाकर किया गया जोरदार स्वागत

हाथरस/सिकंदराराऊ। राष्ट्रीय ब्राहमण महासभा का एक स्वागत समारोह पंत चैराहा स्थित परशुराम वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमें महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाऐं पहना कर तथा पटका उढा कर जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में शिक्षा एवं एकजुटता पर जोर दिया गया। समारोह की अध्यक्षता श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी ने की तथा संचालन राजीव चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
   प्रदेश उपाध्यक्ष जगतवर्ती पाठक एवं देवेन्द्र दीक्षित शूल ने कहा कि ब्राहमण समाज सदैव मार्ग दर्शक की भूमिका में रहा है। लेकिन वर्तमान पीढी दिग्भ्रमित होरही है। समाज के शैक्षणिक स्तर में गिरावट आई है। युवाओंको अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज हित में करना चाहिए।
  प्रांतीय संगठन प्रमुख चेतन शर्मा एवं युवा ब्राहमण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ब्राहमण महासभा का सदस्यता अभियान तेजी से चला कर समाज को एकजुट किया जायेगा। जिसेस कि किसी भी स्तर पर ब्राहमण समाज का उत्पीडन न होसके।
  इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष शशीकांत शर्मा, धर्मेन्द्रशर्मा, हिमांशु उपाध्याय, हरीओमश शर्मा, पंकज शर्मा बक्शी, सुभाष शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रभात शर्मा, सुशील शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, रवि शर्मा, संदीप शर्मा, रिंकू पाण्डेय, शशांक दीक्षित, शिवहरी शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने