Top News

हाथरस- राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर शहर कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, नोट बंदी के 50 दिन हो जाने के उपरान्त भी समस्या जस की तस बनी रहने की निन्दा

हाथरस । शहर कांग्रेस की मासिक बैठक श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्रपाल शर्मा कबाड़ी बाबा की अध्यक्षता में व प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में व शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के संचालन में हुई।
बैठक में सर्व प्रथम राष्ट्र शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयन्ती पर उन्हें नमन कर वरिष्ठ कांग्रेसियों का स्वागत शहर अध्यक्ष ने नववर्ष पर किया।
बैठक में नोट बंदी के 50 दिन हो जाने के उपरान्त भी समस्या जस की तस की निन्दा की। साथ ही लोगों को उम्मीद थी कि आम जन मानस को राहत मिलेगी। राहत तो दूर पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मूल्य और बढ़ा दिये गये। इसकी कड़े शब्दों में निन्दा की गई और कहा कि जो प्रधानमंत्री कहते थे 50 दिन बाद मुझ चैराहे पर जूते मारना व फांसी पर लटकाना अब जनता कह रही है मोदी जी हम चैराहे पर खड़े आपका इंतजार कर रहे हैं कि कब आप अपने कहे अनुसार चैराहे पर आपको सजा मिले।   इधर गैस कम्पनी सर्वे के नाम पर 150 रूपये प्रत्येक ग्राहक से मांग रही है। आखिर कौन जबाब देगा।
बैठक में अविनाश चैधरी, राकेश बाबू गांधी, शरद उपाध्याय नन्दा, राजपाल पूनिया, कृपेन्द्र सिंह चैहान, आर.के. राजू, कपिल नरूला, सभासद रमन माहौर, श्रीमती शामला देवी, संजय कप्तान, अनुज संत, ललतेश गुप्ता, बलवीर सिंह सूर्यवंशी, पन्नालाल, मास्टर छीतरमल शर्मा, मास्टर श्री चन्द्र, जितेन्द्र कुमार शर्मा, जीतू सिंह, शिवकुमार, सत्यदेव उपाध्याय, श्रीमती रीना बाल्मीकि, देवेन्द्र कुमार बघेल, संतोष पण्डित, नवल नरूला, कौशल किशोर आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने