हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैया मोड़ पर गांव जसराना के एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार को ले जाते वक्त दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जसराना निवासी जय सिंह का बीस वर्षीय पुत्र जितेन्द्र सिंह अपने मित्र नीरज पुत्र मोहर सिंह के साथ अपाचे बाइक द्वारा कपास में से रुई निकलवाने तथा मोबाइल रिचार्ज कराने आ रहा था। जैसे ही वह सासनी के निकट गांव जरैया मोड़ पर पहुंचा वैसे ही सासनी की ओर से जा रही एक बाइक ने जितेन्द्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे जितेन्द्र
और नीरज सड़क पर गिर गये। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा जितेन्द्र एवं नीरज गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए प्राईवेट वाहन से सीएचसी भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया, जहां रास्ते में जितेन्द्र ने दम तोड़ दिया। जितेन्द्र मौजूदा ग्राम प्रधान का पुत्र बताया गया है। मृतक के शव का परिजनों ने अलीगढ़ पुलिस के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।