Top News

लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में सहकारिता व कृषि सम्मेलन हुआ ऐतिहासिक, किसानों की उमड़ी भीड़

हाथरस।  बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में विशाल किसान गोष्ठी एवं सहकारिता सम्मेलन का ऐतिहासिक रूप से आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने दीप प्रज्वलन से किया। मुख्य अतिथ के रूप में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह मौजूद थे। सम्मेलन में जिले भर से किसानों की भीड़ बड़ी संख्या में मौजूद थी और किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में स्टाल लगाकर जानकारियां दी गईं।
सम्मेलन में सुमन ने कहा कि किसानों की मजबूती के लिए सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है, जिससे किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों का भी समाधान हो सकेगा। मुख्य अतिथि डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष चै. मलखान सिंह व संचालन डाॅ. जितेन्द्र शर्मा ने किया।
सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन व जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह का संयोजक ठा. राजेश सिंह गुड्डू व महेन्द्रसिंह सोलंकी, हरवीर तौमर, नेमसिंह कुशवाहा, उपकृषि निदेशक रामप्रताप आदि द्वारा फूलमालाओं से लादकर स्वागत व चांदी का मुकुट पहनाकर एवं तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंचासीन पूर्व जिला ंपचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व ब्लाक प्रमुख डम्बर सिंह, सहपऊ ब्लाक प्रमुख विनीत गुप्ता, विजय सिंह प्रेमी, सुरेन्द्र शर्मा कबाड़ी बाबा आदि थे।
इस मौके पर डाॅ. रामप्रताप सिंह, उदयभान सिंह डाॅ. एके सिंह, चै. अर्जुन सिंह, अवनीत सिंह सिसौदिया, केसी सोलंकी, नसरूद्दीन प्रधान, सत्यवीर सिंह, मदन फौजी, भूरा प्रधान, वीरेन्द्र पाल सिंह (वीरू दादा), श्याम अग्निहोत्री, ठा. शेरपाल सिंह, डा.  विनोद कुशवाहा, रविन्द्र जादौन एड., सोमेन्द्र सेंगर, मुकेश जादौन, ठा. नेत्रपाल सिंह, हेमन्त सेंगर, प्रवीन चैधरी, सत्यवीर सिंह, बद्री पहलवान, एसडीएम सदर राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने