सासनी। बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव गोहाना चौकी के निकट मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर एक दुकान में सेंध लगाकर हजारों रूपये की चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला लोका निवासी बाबूलाल के पुत्र रोहित की आॅटोपाट्स की दुकान गोहाना चौकी से कुछ दूरी पर है, जिसे वह रोजाना की तरह काम समाप्त करने के बाद भलीभांति बंद कर अपने घर गांव नगला लोका चला गया।
तभी अज्ञात चोरों ने मौका पाकर दुकान में पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। और दुकान में रखा हजारों रूपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान में लगी सेंध और गायब सामान को न पाकर उसके होश फाख्ता हो गये। घटना की जानकारी होने पर आस-पास के दुकानदार तथा राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरों के पगचिन्हों पर उन्हें काफी तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीडित ने घटना की शिकायत कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ की है। वहीं पुलिस शिकायत के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।