हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपों का पावन पर्व दीपावली

  • घरों में लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर की गई सुख शांति की कामना
  • बच्चों और युवाओं ने जमकर पटाखे फोड मनाया जश्न
  • दुल्हन की तरह सजाए गए नगर के बाजार
  • लोगों ने की पटाखे, मिठाइयां, लडिय़ां, मोमबत्तियां तथा सजावट आदि के सामान की जमकर खरीददारी

पवन पुंढीर, संवाददाता

सिकंदराराव। दीपों का त्योहार दीपावली देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में हाथरस के सिकंदराराव नगर तथा क्षेत्र के गावों में भी दीपोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर घरों व मंदिरों को खूब सजाया गया।


लोगों ने मंदिरों में जाकर माथा टेका और भगवान की पूजा-अर्चना की। रात को लोगों ने अपने-अपने घरों में दीपावली पूजन के दौरान लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर घर में सुख शांति की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां व अन्य उपहार भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

   दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में नगर के पूरे बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए नजर आए। बाजारों में दिनभर खूब चहल पहल के साथ भारी भीड़ रही, वहीं लोगों ने पटाखे, मिठाइयां, लडिय़ां, मोमबत्तियां तथा सजावट आदि के सामान की जमकर खरीददारी की। बच्चों और युवाओं ने खूब पटाखे फोडे और जमकर जश्न भी मनाया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1