वीडियो खबर देखने के लिए इस लिंक को टच करें
हाथरस के हसायन क्षेत्र में चलती बाइक पर सवार दंपति के ऊपर हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया जिससे भाई दौज़ पर दौज करके लौट रही महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल पति को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश छा गया और उन्होंने बिजली घर का घेराव कर जेई पर कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि हाथरस जिले के गांव करारमई की रहने वाली महिला पूजा अपने पति भूरे सिंह के साथ अपने भाइयों की दोज करने के बाद अपने माईके हसायन थाना क्षेत्र के गांव नगला सकत से बाइक द्वारा वापिस अपनी ससुराल जा रही थी, जब यह दम्पत्ति हसायन थाना क्षेत्र के भैंकुरी चौराहे के पास नगला मधुकर पर पहुंचे तो ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार चलती बाइक पर दंपति के ऊपर टूट कर गिर गया। जिससे हाईटेंशन के करंट से जहां महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पति गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर जुटे राहगीर और स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा तो तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर लाइन का करंट बंद करवाया वही इलाका पुलिस को भी सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश छा गया और सैकड़ो की संख्या में लोग बिजली घर पर पहुंच गए और बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जेई विद्युत विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।