अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रांतीय अधिवेशन 19 नवम्बर को मुरादाबाद में: महेश संघर्षी

सिकंदराराव। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक निकट पंत चौराहा पर हुई । जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव द्वारा की गई तथा संचालन हरीश यादव ने किया।

  बैठक में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव महेश यादव संघर्षी एवं पूर्व प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यादव महासभा का प्रांतीय विशाल अधिवेशन 19 नबम्बर 2023 को मुरादाबाद में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश महासचिव व प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश जगवीर सिंह यादव सहित तमाम प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। अधिवेशन में कई अहम विन्दुओं पर प्रस्ताव पारित किए जायेंगे।
   बैठक को विनय यादव जिलाध्यक्ष अलीगढ़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद में गांव गांव जाकर अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है तथा समाज के सजातीय लोगों से अधिक से अधिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की ।
      बैठक में रिंकू यादव, अखिलेश यादव, हरीश यादव, भवरपाल यादव, केसी यादव, वीरपाल सिंह यादव, सुनहरी लाल यादव, रुम सिंह यादव, राकेश कुमार यादव, संजीव कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, गौरव यादव, अखिलेश यादव, प्रमोद यादव, जसवीर सिंह यादव आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1