Top News

हाथरस- मौहल्ला श्रीनगर में गन्दगी व जलभराव को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने पालिका में किया प्रदर्शन

हाथरस। शहर के मौहल्ला श्रीनगर में गन्दगी व जलभराव को लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा पालिका में प्रदर्शन किया गया और समस्या के निदान की मांग की।
मौहल्ला श्रीनगर के लोगों ने पालिका परिसर में पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि क्षेत्र में जहां गन्दगी का प्रकोप है वहीं जलभराव से रास्ता निकलना मुश्किल है तथा गन्दे पानी की वजह से मच्छरों का भयंकर प्रकोप है और लोगों को गम्भीर बीमारियां हो रही हैं तथा पालिका प्रशासन से कई बार कहने के बाद भी कोई सुनवायी नहीं की गई जबकि पालिका प्रशासन स्वच्छता के पोस्टर लगाकर सफाई का ढोंग कर रहा है। लोगों ने पालिका अधिकारियों से जलभराव व गन्दगी से निजात की मांग की।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने