सिकन्दराराव। क्षेत्र में जगंली जानवरो का शिकार करने वाले लोगो ने अब अपना भेश बदल लिया है और वह अब किसान के रूप में जंगली जानवरो का बैखोफ होकर खुलेआम शिकार कर रहे है। शिकारी फसल की सुरक्षा की आड में किसान का रूप धारण करके वन्य जीवों का शिकार तथा चंद रूपयो की खातिर उनके मृत शरीर की खरीद फरोख्त भी कर रहे हैं। क्षेत्र में वन्य जीवो की लगातार हत्याओ का खुलेआम खेल चल रहा है। वहीं वन विभाग के आला अधिकारी कुम्भकरणीय नींद लेने में मशगूल हैं।
बतादे कि क्षेत्र में पूर्व में नीलगाय,
हिरनों व जंगली सुअरो की काफी बडी संख्या थी। किन्तु जानवरो के मीट के शौकीन शिकारी अब किसान का रूप धारण करके बडी सरलता पूर्वक इन मासूम जानवरो का खुलेआम शिकार कर रहे हैं जिससे क्षेत्र में अब इन नीलगायो,
हिरनों व जंगली सुअरो की ज्यादा संख्या देखने को नही मिलती है। वही लगातार इनके शिकारों की घटनाऐं आयेदिन प्रकाश में आ रही हैं तो भी वन विभाग इस ओर से अंजान बना बैठा है। अगर अब भी वन विभाग नही चेता तो एक दिन इस प्रजाति का भी अस्तित्व समाप्त हो जायेगा।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।