गोली लगने से पूर्व प्रधान गम्भीर घायल, आगरा रैफर

हाथरस/सादाबाद। कोतवाली सादाबाद के गांव गढ़ी अन्ता में देर रात पुरानी रंजिस के चलते कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान 48 वर्षिय विजय पर हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में विजय के एक गोली कंधे पर लग गयी। आनन फानन में घायल विजय अपने परिजनों के साथ सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आ गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विजय को आगरा के लिये रेफर कर दिया गया। घायल विजय का कहना है कि उसके उपर नामजदों ने अन्धाधुंद फायरिंग की और वहां से भाग खड़े हुये। उसने इसकी सूचना चैकी पुलिस को दे दी है। वहीं घायल का उपचार कर रहे डाक्टर का कहना है कि ये यहां विजय घायल अवस्था में आया था। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने