सिकन्दराराव। भगवान परशुराम शोभायात्रा पंत चैराहा स्थित परशुराम वाटिका से नगर भ्रमण कर धूमधाम के साथ निकाली गयी। इस बार आयोजकों ने परशुराम शोभायात्रा को अभूतपूर्व स्वरूप देने के लिए पूरी ताकत झांैक दी थी। शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए भगवान परशुराम जी का विशाल डोला, मां वैष्णोदेवी समेत कई सुन्दर व मनमोहक झांकियां मेले को मनमोहक बना रही थीं। इस बार मां काली की अलग-अलग झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं। हापुड व सहारनपुर से बैंड मंगाये गयेजो लोगों की चर्चाओं में बने रहे। परशुराम शोभायात्रा में संत एवं घण्टों के साथ विप्र बंधु शोभायात्रा की शोभा बढा रहे थे। ऊंटों पर बैठ कर ढोल वाले मुनादी करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के पूरे रूट को पहली बार रोशनी से सजाया गया था। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गये थे। शोभायात्रा के रूट में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया तथा शर्वत, ठण्डाईएवं पानी आदि के वितरण की व्यवस्था भी की गयी। शोभायात्रा निकालने से पूर्व परशुराम वाटिका पर पहुंचने वाले सभी विप्रजनों का सम्मान किया गया।
सिकन्दराराव में धूमधाम के साथ निकाली गयी भगवान परशुराम शोभायात्रा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।