विश्व हिंदू महासंघ की बैठक सम्पन्न


  • रामप्रताप सिंह चैहान तहसील अध्यक्ष व उमेश नागर तहसील महामंत्री घोषित

हाथरस/सिकंदराराव। विश्व हिंदू महासंघ की एक बैठक भूतेश्वर कॉलोनी स्थित राम प्रताप सिंह चैहान के आवास पर योगेंद्र सिंह गहलोत की अध्यक्षता में तथा विवेकशील राघव के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में चर्चा के बाद संगठन जिलाध्यक्ष ने नगर एवं तहसील कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महामंत्री के रूप में सक्रिय कार्यकर्ता व समाजसेवी रामप्रताप सिंह चैहान को तहसील अध्यक्ष, उमेश नागर को तहसील महामंत्री घोषित किया। तथा आशू राघव को तहसील उपाध्यक्ष घोषित किया। नगर सिकंदराराव के युवा समाजसेवी सोमेश यादव को नगर उपाध्यक्ष तथा शिवाजी पुंडीर को नगर महामंत्री घोषित किया गया। घोषित पदाधिकारियों को शीघ्र ही कार्यकारिणी गठन के निर्देश जिला अध्यक्ष मतेंद्र गहलोत द्वारा दिए गए। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला उपाध्याय विवेकशील राघव ने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए समाज में सामाजिक समता और राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करना है। बैठक में मुख्य रुप से रक्षपाल सिंह, पंकज शर्मा, योगेंद्र सिंह गहलोत, नीरेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने