हाथरस। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी और उनके पति पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने ब्रज क्षेत्र भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती दुर्गेश नंदिनी के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर पहुंच कर उनके पति व सह समरसता प्रमुख निवर्तमान सभासद अशोक कुमार तथा अन्य परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य बंधाया।
शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गेश नंदिनी का आकस्मिक निधन परिवार के साथ-साथ भाजपा के लिए भी एक अपूर्णनीय क्षति है। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिगंगत की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में राम खिलाड़ी, गौरव प्रताप सिंह, रजत चैधरी, मुनेश बघेल, विपिन शर्मा आदि थे।नंदिनी के निधन पर पालिकाध्यक्ष श्वेता व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने किया शोक व्यक्त
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
हाथरस लाइव डोट कोम जय हिन्द मीडिया नेटवर्क का आनलाइन हिन्दी न्यूज बेव चैनल है।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।